बैंकिंग एसोसिएशन ने की 21 अक्तूबर का अवकाश करने की मांग
जिले की बैंकिंग एसोसिएशन ने 21 अक्तूबर को अवकाश की मांग की हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के अध्यक्ष पीके महेश्वरी ने बताया कि 20 को दिवाली का अवकाश होने के बाद 21 को कोई त्योहार नहीं है। इसके बाद 22 व 23 का फिर अवकाश है। ऐसे में बाहर जिलों में रहने वाले कर्मचारी अपने घर चले जाएंगे। 21 को बैंक खुलने से उन्हें दोबारा अपने काम पर आना पड़ेगा। ऐसे में बैंकिंग यूनियन ने सरकार से 21 अक्तूबर को भी अवकाश की मांग की है।