फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल से मिलता है मुद्रा लोन इसलिए आसानी से ठग लिया गया दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुद्रा लोन देने में बैंकों के नाज-नखरे इसमें ठगी की गुंजाइश बढ़ा रहे हैं। मुद्रा लोन कराने के नाम पर एक व्यापारी से करीब सवा लाख रुपये ठग लिए गए। व्यापारी ने दोनों ठगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कटघर निवासी तीरथ सिंह का कहना है कि वह व्हील बैलेंसिंग का काम करते हैं। कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का विज्ञापन देखकर जून 2018 में जसपाल और प्रमोद कुमार से संपर्क किया। लोन दिलवाने के लिए उन्होंने जसपाल के खाते में 1.10 लाख और प्रमोद के खाते में दस हजार रुपये डाले थे। मगर आरोपियों ने लोन दिलाने के बजाय उनके रुपये हजम कर लिए और अपने मोबाइल भी बंद कर लिए। तीरथ सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि इस ठगी की वजह से वह गरीबी से जूझ रहे हैं, उनके रुपये ठगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

उधार के रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। गुलाबनगर निवासी राजकुमार ने अपने रिश्तेदार रानी साहब के फाटक निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा के खिलाफ थाना किला में रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार का आरोप है कि जरूरत के चलते जून में उन्होंने सुरेश को 1.11 लाख रुपये उधार दिए थे। मगर अब रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें