फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर में बैंक शाखा प्रबंधक को जूते-चप्पलों से पीटा, कर्जा वसूलने गए थे गांव

Fri, 08 Mar 2019 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बैंक का कर्जा वसूलने पहुंचे शाखा प्रबंधक को ग्रामीण ने पत्नी, बेटी के साथ मिलकर जूते-चप्पलों से पीट दिया। पास में ही कथा सुन रहे ग्रामीण शाखा प्रबंधक के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। शाखा प्रबंधक ने सरकारी अभिलेख फाड़ने, मारपीट व अन्य आरोप में तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सिरौली के बड़ागांव की बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल गुरुवार शाम अलीगंज थाने के कल्याणपुर के ग्रामीण चरन सिंह के घर लोन लिए रकम की वसूली के लिए गए थे। आरोप है कि उनके पहुंचते ही चरण सिंह आग बबूला हो गया। उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसकी पत्नी और बेटी भी पहुंच गई। सभी ने जूते-चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। प्रबंधक के चिल्लाने पर पास ही में कथा सुन रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने बीच बचाव कर किसी तरह से उन्हें बचाया। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा। 

2012 में लिया था 50 हजार का कर्ज
चरन सिंह ने 2012 में किराना दुकान के लिए बैंक से 50 हजार का कर्ज लिया था। आरोप है कि कई बार बैंक से चेतावनी मिलने के बाद भी उसने रकम जमा नहीं की। शनिवार को लोक अदालत लगनी है। इसमें आपसी समझौते के तहत पुराने कर्जे का निस्तारण किया जाना है। प्रबंधक आरोपी के घर लोन वसूली के साथ लोक अदालत की सूचना देने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें