फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बीसी को बदमाशों ने हाईवे पर मारी गोली लूट की कोशिश 22-38-58

विज्ञापन
Bank BC tried to rob pill by miscreants on highway 22-38-58 - फोटो : NAWABGANJ
विज्ञापन
लूट के विरोध पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली
विज्ञापन

नवाबगंज में लखनऊ हाईवे पर तीन बदमाशों ने की वारदात
ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था, अज्ञात में मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
लालगोपालगंज। नवाबगंज में लखनऊ राजमार्ग स्थित इब्राहिमपुर मोहल्ले के सामने बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां लूट का विरोध करने पर बीओबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज के इब्राहिमपुर मोहल्ला निवासी गुलाब चंद्र साहू उर्फ राजा (32) पुत्र अनंदी साहू पुलिस बूथ तिराहे के समीप बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से ढाई लाख रुपये लेकर लौट रहा था। घर से 100 मीटर पहले लखनऊ हाईवे पर पीछे से आए अपाचेसवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, तभी बदमाश तमंचे की बट से हमला कर उससे रुपयों भरा बैग छीनने लगे। विरोध पर गोली मार दी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन राहगीर दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए मंसूराबाद की ओेर भाग निकले। उधर गंभीर रूप से जख्मी गुलाब को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

बाइकसवार तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है। उनकी तलाश में नाकेबंदी कराई गई है।
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी गंगापार
फोटो कैप्शन नं0- 51,52 लालगोपालगंज में बदमाशों की गोली से लहूलुहान बैंक का बीसी संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें