फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंजरिया गांव से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, 17 साल पहचान छिपाकर रह रही थी निपुन देवी

Mon, 02 Oct 2023 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महिला ने बताया कि करीब 17 साल पहले उसने अपनी मौसेरी बहन के साथ बार्डर पार करके भारत में प्रवेश किया था। भटकते-भटकते वह बरेली पहुंची। यहां उसने धर्म परिवर्तन कर एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
बांग्लादेश की महिला निपुन देवी, पास में खड़ी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बांग्लादेश की एक महिला पहचान छिपाकर पिछले 17 साल से रह रही थी। पासपोर्ट आवेदन की जांच के लिए रविवार को पुलिस जब गांव पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


महिला की पहचान बांग्लादेश के गोपालगंज जनपद के गांव जौलीपुर निवासी निपुन देवी के तौर पर हुई है। महिला ने बताया कि करीब 17 साल पहले उसने अपनी मौसेरी बहन के साथ बार्डर पार करके भारत में प्रवेश किया था। भटकते-भटकते वह बरेली पहुंची। यहां आकर उसने हिंदू धर्म अपनाकर बंजरिया गांव निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए।

ये भी पढ़ें- काफी बड़ा है सद्दाम का कुनबा: अतीक-अशरफ गैंग के लिए लड़कों का करता था इस्तेमाल, रिहाइश के राज होंगे बेपर्दा
विज्ञापन


उसने पहचान के कई प्रमाणपत्र भी बनवा लिए। कुछ दिन पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन की जांच के लिए पुलिस गांव पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। थाना इंचार्ज क्राइम इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

गांव नहीं पहुंची एलआईयू

17 साल से पहचान छिपाकर रह रही महिला के बारे में एलआईयू को कोई जानकारी नहीं हुई। महिला ने कई दस्तावेज भी बनवा लिए। पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर दिया। रविवार को जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी एलआईयू की टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें