फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल गईं मां-बेटी, बोलीं- हम न मारते तो वह हमें मार देता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराब के नशे में विवाद के बाद हुई बेलदार बालकराम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और बेटी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी 40 वर्षीय बालकराम का शव रविवार को उनके घर में पड़ा मिला था। पुलिस को परिवार के लोगों पर ही शक था। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि के बाद सोमवार को बालकराम की पत्नी रेखा व बेटी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेखा ने बताया कि उनकी शादी 25 साल पहले हुई थी। पति शराब पीने के लती थे। शुरू में मजदूरी करते थे, बाद में वह भी छोड़ दी। उनकी ननद के घर 21 फरवरी को शादी थी। इसमें वह लोग भात लेकर गए थे। रेखा के अनुसार, ननद के घर भी बालकराम ने खूब शराब पी और झगड़ा किया।
अगले दिन वहां से लौटे तो और शराब पी। घर आकर गाली-गलौज और उनकी पिटाई करने लगे। रेखा ने बताया कि पति के सिर पर खून सवार था तो उसने भी गुस्से में डंडे से पति के सिर पर प्रहार कर दिया। पिंकी ने लोहे की फुंकनी मारी। इससे पति की मौके पर मौत हो गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें