फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी विधायक के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान के भाई वाफार रहमान समेत चार अन्य लोगों पर मिनी बाइपास किनारे कीमती भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव से शिकायत की गई है। सीओ ने जांच का आदेश दिया है और भूमि के संबंध में राजस्व विभाग से रिकाॅर्ड मांगा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रामलीला गौटिया निवासी इंद्रजीत की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि बाइपास किनारे उनकी पैतृक भूमि है। भूमि का 112.5 वर्गमीटर हिस्सा बाइपास के लिए अधिग्रहीत किया जा चुका है। शेष भूमि पर विधायक के भाई समेत अन्य कब्जा कर निर्माण कराना चाहते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उनको धमकी भी दी गई। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जांच का आदेश दिया गया है। संबंधित भूमि पर दोनों पक्ष अपना दावा कर रहे हैं। राजस्व विभाग से रिकाॅर्ड मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें