फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 11 किलो अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
विज्ञापन

बरेली/आंवला। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान रविवार को भमोरा थाना क्षेत्र के रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के निकट से 11 किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की बात स्वीकार की है।
एएनटीएफ बरेली यूनिट के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि झारखंड के दो तस्करों के अफीम की खेप लेकर आने की सूचना मिली थी। भमोरा थाना पुलिस के सहयोग से तस्करों की घेराबंदी की गई। अपराह्न 3:22 बजे रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के निकट एक कार को रोकर चेकिंग की गई तो 11 किलो अफीम मिली। कार सवार झारखंड के जिला खूंटी के थाना अर्की के गांव बड़ी निचकेल निवासी कंडे मुंडा और रांची के थाना तमाड़ के गांव परतापुर निवासी बल्का मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के एक व्यक्ति को अफीम देने आए थे। यहां से अफीम को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड भेजा जाना था। उससे पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने यह भी बताया कि दोनों चोरी-छिपे अफीम की खेती करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें