फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की छत पर रखे बैग से नकदी-जेवर चोरी, महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टेंपो की छत पर रखे बैग में अंदर रखे पर्स से नकदी जेवर चोरी कर लिए गए। जानकारी होने पर नवाबगंज की महिला ने सेटेलाइट चौराहे पर खासा हंगामा किया। बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे मंगलवार को आने की बात कहकर भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज के पड़री गांव निवासी लोचन प्रसाद अपनी पत्नी सोनी और दो बच्चों के साथ नवाबगंज से ऑटो से बरेली आ रहे थे। टेंपो में बैठते वक्त ड्राइवर ने उनका बैग टेंपो की छत पर रखवा दिया था। इस बैग में सोनी का पर्स रखा था। शाम पांच बजे करीब टेंपो ने इन्हें सेटेलाइट पर उतारा और टेंपो लेकर ड्राइवर चला गया। सोनी ने बैग में रखा पर्स चेक किया तो पता लगा कि उसमें रखा मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, टॉप्स और दो हजार रुपये गायब हैं। तब सोनी रोनी लगीं। उसने हंगामा किया तो पुलिस बूथ पर तैनात सिपाहियों ने परिवार को समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें