फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातघर से नकदी भरा बैग चोरी

विज्ञापन
बारातघर में चोरी का आरोपी।
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी रेलवे के रिटायर्ड सीटीआई (मुख्य टिकट निरीक्षक) मनोहर की बेटी के शादी समारोह में पहुंचा चोर करीब छह लाख की नकदी और शगुन के लिफाफों से भरा बैग लेकर भाग निकला। सीटीआई ने थाना बारादरी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोर का फोटो सीसीटीवी में भी कैद हो गया और पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

इज्जतनगर में कर्मचारीनगर की ऑफीसर्स कॉलोनी में रहने वाले मनोहर लाल ने बताया कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी आकांक्षा की शादी थी। समारोह का आयोजन पीलीभीत बाईपास स्थित फहम लॉन में किया गया था। शुक्रवार सुबह जब विदाई की तैयारी होने लगी तो उन्होंने करीब छह लाख रुपये की नकदी और शगुन के लिफाफों से भरा बैग कमरे में रख दिया। इसके बाद कर्मचारी ने दरवाजे में कुंडी लगा दी लेकिन वे लोग ताला डालना भूल गए और विदाई कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। बेटी को विदा करने के बाद जब वे लोग कमरे में पहुंचे तो वहां रखा रुपयों वाला बैग गायब था। कुछ ही देर में वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू हो गई।
सजधज कर पहुंचा चोर लगा गया चूना
सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू हुई तो 16-17 साल का सजा धजा एक किशोर उन लोगों को संदिग्ध मालूम पड़ा। जब उसकी पूरी फुटेज देखी गई तो उसके कमरे में घुसने और बैग लेकर निकलने की पुष्टि हो गई। इसमें उसका चेहरा भी साफ दिख रहा है लेकिन वे लोग उसे पहचान नहीं सके। बारादरी पुलिस ने मनोहर लाल की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पहले भी हुई घटनाएं
07 दिसंबर : क्योलड़िया के गांव ज्योति जागीर के ओमप्रकाश के बेटे से बरात 07 दिसंबर रात फरीदपुर के बरातघर में पहुंची थी। बरातघर के कमरे में दूल्हे के साथ उनके पिता ओमप्रकाश बैठे हुए थे। एक वेटर ने उन्हें वहां जाकर कॉफी और पानी दी। फिर रात में वहीं रजाई लेकर सो गया। कुछ देर बाद ओमप्रकाश जागे तो वहां से उनका दो लाख रुपयों से भरा बैग गायब था। सीसीटीवी में वेटर बैग उठाते बैग हुआ था।
20 नवंबर : फतेहगंज पूर्वी के राहुल गुप्ता के बेटे की शादी 20 नवंबर को केसरपुर स्थित आरके रिसॉर्ट में थी। रात में दूल्हे की नानी ने करीब दस लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग कुर्सी पर रख दिया, जिसे किसी ने गायब कर दिया।
एडीजी के निर्देश पर भी नहीं जागी पुलिस
सहालग शुरू होने के साथ ही एडीजी अविनाश चंद्र ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए थे कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के बरातघर मालिकों के साथ मीटिंग करें। शादी के समय में होने वाली घटनाओं को लेकर उन्हें आगाह करें और वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं। मगर एडीजी का आदेश खानापूर्ति तक सीमित रह गया और महीने भर से भी कम समय में बरातघर से चोरी की तीन वारदात हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें