फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैडमिंटन का क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबले आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन


बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियन एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूनेक्स सनराइज संजय अग्रवाल स्मारक उत्तर प्रदेश अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप का स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी हॉल में शुक्रवार को आगाज हुआ। इसमें मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ. अरुण कुमार ने किया। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं दोपहर चार बजे से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
दिन में खेले गए मुकाबलों में बालक एकल वर्ग में लखनऊ के प्रीत राज, मेरठ के यश चौधरी, गाजियाबाद के समर्थ अग्रवाल, फर्रुखाबाद के आयुष शर्मा, वाराणसी के ऋषिक अरोरा, प्रयागराज के श्लोक, ललितपुर के लक्षित राज, गाजियाबाद के प्रितंजय विजेता रहे। वहीं मेरठ के वेदांश, गोरखपुर के सुम्य, हापुड़ के अंश सोनी, देवरिया के तेजस्व मौर्य, गोरखपुर के आयुष कुमार, वाराणसी के प्रतीक कुमार, अलीगढ़ के जयदेव सिंह, बलिया के सार्थक, गाजियाबाद के आयुष वर्मा, आगरा के शिवांश सारस्वत अव्वल रहे। साथ ही, हापुड़ के इशांत गिल, मेरठ के अक्षज, वाराणसी की प्रियंका जायसवाल ने भी बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज की याशिता, गाजियाबाद की कीरत कौर, बरेली की मेघा सिंह, लखनऊ की सांवी, गाजियाबाद की छवि, देवरिया की आर्या, वाराणसी की उर्वशी, गोरखपुर की ऐश्वर्या ने बढ़त बनाई। साथ ही, लखनऊ की सान्वी कुमार, गाजियाबाद की छवि, गोरखपुर की नंदिनी, हापुड़ की दीक्षा, वाराणसी की उर्वशी ने भी अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। आगरा की पाखी श्रीवास्तव, झांसी की आरुषि गर्ग, मेरठ की गर्विता भी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

युगल वर्ग में मेरठ के वेदांश और यश चौधरी, झांसी के आव्यान, हृदयांश, कानपुर के हम्माद अहमद और नमन, मथुरा के गगन शर्मा कीर्तिवान ने बाजी मारी। दूसरे राउंड में जौनपुर के कुशाग्र और शिवेश गुप्ता, गाजियाबाद के पवित और शाक्य, वाराणसी के प्रतीक कुमार और तेजस सिंह ने अगले राउंड में प्रवेश किया है। वहीं बालिका युगल में गाजियाबाद की छवि प्रभा और कीरत कौर, नोएडा की अक्षिता और विधि, झांसी की आरुषि और रिद्धिमा, लखनऊ की रिद्धि और सांची, वाराणसी की प्रियंका और उर्वशी ने बढ़त बनाई। वहीं, आगरा की पाखी श्रीवास्तव, येशा श्रीवास्तव, बरेली की कनिष्का जोशी, पीहू पटेल, हापुड़ की दीक्षा, रितिका चौधरी आगे रहीं। मुकाबलों का संचालन गौरव भसीन, डीवी थापा, विष्णु शंकर शर्मा, हिमांक सिंह, गुलशन बत्रा, दीपक धवन, दीदार सिंह, हरीश छावड़ा आदि ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें