फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बोले- मैं जातिगत जनगणना का पक्षधर, कब होगी... प्रधानमंत्री तय करेंगे

Fri, 30 Aug 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप भी जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन कब होगी। इस बारे में प्रधानमंत्री सही समय आने पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं भी जातिगत जनगणना के पक्ष में हूं। मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन कब होगी। इस बारे में प्रधानमंत्री सही समय आने पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने शिक्षा और राजनीति में पिछड़े वर्ग को व्यापक अवसर दिए हैं तब वह जातिगत गणना भी कराएंगे। इसका उन्हें भरोसा है। 

विज्ञापन


मंत्री नरेंद्र कश्यप बृहस्पतिवार को बरेली के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी वार किए। बोले- साल 1955 में पिछड़े वर्ग के लिए काका कालेकर आयोग की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी तब पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, लेकिन उन्होंने उसे लागू नहीं किया। 

जब जनता दल सत्ता में आया तब 1991 में मंडल कमीशन लागू हुआ। जब कांग्रेस और सपा को लगा कि अब उन्हें सत्ता में आने का मौका जीवन में कभी नहीं मिल पाएगा तब राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जाति-जाति का खेल अब शुरू किया है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों को हक दिलाया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को सांवैधानिक दर्जा, आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग के विवाह की आर्थिक सहायता बढ़वाएंगे
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछड़े वर्ग बेटियों को बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद विवाह के लिए मिलती है। इसे बढ़ाने का प्रयास आगामी बजट में रहेगा।

शुक्रवार को की समीक्षा बैठक
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप बृहस्पतिवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे। जारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार उन्होंने सर्किट हाउस में बरेली मंडल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  इसके बाद लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें