परीक्षा विशेष ट्रेनें
- 04324 बालामऊ-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन रात 10:35 बजे बालामऊ से चलने के बाद 12:58 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
- 04323 योग नगरी ऋषिकेश-बालामऊ विशेष ट्रेन दोपहर 1:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश से चलने के बाद शाम 7:25 बजे बरेली आएगी और रात 9:55 बजे बालामऊ पहुंचेगी।
- 04321 हरदोई-दिल्ली विशेष ट्रेन शाम 4:20 बजे हरदोई से चलने के बाद शाम 6:25 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04322 दिल्ली-हरदोई विशेष ट्रेन रात 12:30 बजे दिल्ली से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:55 बजे बरेली आएगी और नौ बजे हरदोई पहुंचेगी।
- 04317 बालामऊ-सहारनपुर विशेष ट्रेन शाम चार बजे बालामऊ से चलने के बाद 6:45 बजे बरेली आएगी और रात 12:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
- 04318 सहारनपुर-बालामऊ विशेष ट्रेन रात 1:25 बजे सहारनपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:20 बजे बरेली आएगी और 10:30 बजे बालामऊ पहुुंचेगी।
- 04520 सहारनपुर-लखनऊ परीक्षा विशेष ट्रेन शुक्रवार को शाम 6:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रात 11:12 बजे बरेली आएगी। यहां से रात 12:20 बजे शाहजहांपुर, 1:10 बजे हरदोई, 1:35 बजे बालामऊ और 2:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।