24 जुलाई को तेज बुखार की शिकायत की थी, इसके बाद से छुट्टी पर चल रहे थे
विज्ञापन
एसडीएम ने 27-28 को बंद करने का दिया आदेश, कर्मचारियों की भी होगी जांच
बरेली। एक बाबू के जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसडीएम सदर कार्यालय में दहशत का माहौल है। एसडीएम ने 28 और 29 जुलाई को तहसील बंद रखने का आदेश दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर तहसील के कर्मचारियों की जांच करेगी। एडीएम का कहना है कि दो दिन सैनिटाइज करने के बाद तहसील कार्यालय में 30 को खुलेंगे।
एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह के कार्यालय के एक बाबू की कई दिनों से तबीयत खराब लग रही थी। बाबू ने 24 जुलाई को एसडीएम से तेज बुखार की शिकायत करते हुए छुट्टी ले ली थी। इसके बाद कोरोना की जांच में बाबू के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के साथ सोमवार को तहसील में हड़कंप मच गया। पूरा स्टाफ दशहत में आ गया। माहौल को देखते हुए एसडीएम ने प्रोटोकॉल के तहत तहसील को 28 और 29 जुलाई के लिए बंद करने आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम का कहना कि चूंकि कर्मचारी कई दिन से छुट्टी पर था लेकिन उसकी चेन पता करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तहसील पहुंचकर कर्मचारियों की कोरोना की जांच करेगी।
कलक्ट्रेट-रजिस्ट्री आफिस में भी मिले चुके संक्रमित
तहसील से पहले कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम और रजिस्ट्री आफिस में एक कातिब भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। प्रोटोकॉल के तहत इन दोनों सरकारी भवनों को 48 घंटे के लिए बंद किया जा चुका है।
‘एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तहसील को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। दोनों दिन सैनिटाइजेशन और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।’ - ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर