वीजा के लिए दूतावास को देते थे क्लोन वेबसाइट का यूआरएल
मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फर्जी डिग्रियां तैयार करता था। स्टूडेंट वीजा के लिए संबंधित देश के दूतावास के लिए क्लोन वेबसाइट का यूआरएल उपलब्ध कराता था। इसके बाद वीजा से पहले दूतावास विश्वविद्यालय के स्थान पर उससे संपर्क करता था। इस तरह आसानी से स्टूडेंट वीजा मिल जाया करता था। एसपी सिटी ने बताया कि अब तक कितने छात्र-छात्राओं को फर्जीवाड़ा कर विदेश भेजा जा चुका है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस
वेबसाइट की डोमेन प्रोवाइडर कंपनी से क्लोन वेबसाइट का लिंक प्राप्त किया गया। कंपनी ने लिंक के साथ जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया, साइबर और सर्विलांस सेल ने उसे ट्रेस किया। पता लगा कि नंबर उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंट के संजय नगर खेड़ा बसंती मंदिर निवासी सुजय राय के नाम पर है। जांच के दौरान डोमेन पेमेंट डिटेल में रामपुर के थाना खजुरिया के कनकपुर निवासी धर्मेंद्र का नाम भी प्रकाश में आया।