नेता कर रहे बार मालिक का बचाव, आबकारी टीम पर भी सवाल
यूं तो आबकारी विभाग की नियमावली में इस तरह के बार बंद होने का समय रात 12 बजे है, लेकिन माई बार हेडक्वार्टर में आधी रात के बाद तक शराब पार्टी में हंगामा हो रहा था। दो बजे तक शराब परोसने के मामले में आबकारी विभाग अब बैकफुट पर आया तो दिखावे के लिए जांच शुरू कर दी।
रविवार को आबकारी विभाग की टीम होटल पहुंची। इस दौरान बारादरी पुलिस की टीम भी मौजूद रही। आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि माई बार हेडक्वार्टर के संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। हंगामे की रात के वीडियो फुटेज के मुताबिक आधी रात के बाद शराब परोसी जा रही थी।