फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएससी नर्सिंग के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 13 Nov 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दोस्त और भतीजे के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले बीएससी नर्सिंग के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी जान क्यों दी, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुष्पेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग के छात्र पुष्पेंद्र ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका लटका मिला। वह अपने दोस्त और भतीजे के साथ किराये के मकान में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कमरे में छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना पर छात्र के परिजन भी बरेली आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।    

विज्ञापन


छात्र पुष्पेंद्र (24) जिला संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोषली राजा का रहने वाला था। वह यहां निजी मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुष्पेंद्र अपने भतीजे देवेश और गांव निवासी दोस्त प्रवेश के साथ किराये के मकान में रहता था। देवेश डीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। तीनों एक साथ पढ़ाई भी साथ करते थे। 

विज्ञापन

दूसरे कमरे में जाकर लगाया फंदा 
देवेश ने बताया कि घटना की रात तीनों ने साथ में पढ़ाई की। इसके बाद पुष्पेंद्र दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उसका भतीजा और दोस्त उसके कमरे में गए तो पुष्पेंद्र को फंदे पर लटका पाया। इसे देखकर वह घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें