फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामला: नेपाल बॉर्डर पर कैंप करने पहुंचे डीआईजी

विज्ञापन
dig bareilly zone - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के दौरान संभावित आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। डीजीपी के आदेश पर डीआईजी छह अगस्त तक कैंप करने पीलीभीत चले गए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने प्रधानमंत्री मोदी जा रहे हैं। इस बाबत आतंकी हमले की आशंका में अलर्ट जारी हुआ है। चीन के प्रभाव में आए नेपाल की ओर से भी आतंकी घुसपैठ की आशंका है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों को नेपाल बॉर्डर से जुड़े इलाकों में निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली से डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को पीलीभीत भेजा गया है। वहां वह छह अगस्त तक कैंप करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें