फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामलाः सुबह आंख खुलते ही एटीएम की ओर दौड़ लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या मामले में शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले लोगों को यह डर था कि कहीं अचानक माहौल खराब न हो जाए। इसलिए सुबह कैश निकालने के लिए एटीएम में भीड़ रही, लेकिन बाद में सब सामान्य होता चला गया। एटीएम से भी लोगों की संख्या कम हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में शनिवार सुबह कोर्ट का फैसला आना था। इसे लेकर लोगों में भय था कि कहीं स्थिति बिगड़ न जाए। ऐसे में घर में कैश की दिक्कत न पैदा हो, इसलिए सुबह एटीएम में नोट निकालने वालों की कुछ भीड़ दिखाई दी। कलक्ट्रेट के पास एसबीआई मेन ब्रांच, एचडीएफसी, सिविल लाइंस में पीएनबी, आईसीआईसीआई, विकास भवन के पास बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य जगहों पर कैश निकालने के लिए एटीएम पर काफी लोग दिखाई दिए। चूंकि अगले दिन रविवार की भी छुट्टी थी। इसे देखते हुए कैश निकालने के लिए होड़ दिखी। हालांकि कोर्ट का फैसला आने के बाद जब माहौल सामान्य देखा तो लोगों के मन से डर निकल गया। एसबीआई के एक एटीएम पर कैश निकालने आए एक शख्स ने बताया कि इतना बड़ा फैसला आने वाला था। इसलिए कुछ डर होना तो लाजिमी थी। आपातकालीन स्थिति में घर में थोड़ा कैश तो रहना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें