फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता ही उपाय

Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया के जमाने में किसी भी अनजान को अपनी या अपने माता-पिता की आर्थिक जानकारी देने से बचें। सोशल मीडिया के फैलते जाल में जागरूकता ही एक मात्र तरीका है, जो साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं से बचा सकता है। कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टॉक करे तो छिपाएं नहीं तुरंत बताएं, क्योंकि जितना छिपाएंगी उतना ही सामने वाले व्यक्ति की हिम्मत बढ़ती जाएगी, ये बातें चौकी चौराहा स्थित महिला थाना की एसआई पुष्पांजलि सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आर्य पुत्री कन्या इंटर कॉलेज, सुभाषनगर की स्काउट गाइड की छात्राएं पहुंची। एसआई पुष्पांजलि ने छात्राओं को पुलिस की कार्रवाई के बारे में समझाया। हेल्प डेस्क या समझौता प्रणाली के बारे में बताया। इसके बाद छात्राओं को महिला हिंसा के विरुद्ध बनी धाराओं की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को गुड टच व बैड टच की जानकारी दी, कोई आपकी अनुमति के बगैर आपको गलत तरह से छुए तो अपने माता-पिता या किसी बड़े को सूचित करें। साथ महिला सहायता व चाइल्ड लाइन के आवश्यक नंबरों के बारे में बताया गया।
उन्होंने ये भी कहा यदि कोई भी नंबर न याद आए तो सीधा 112 पर डायल करें इससे आपको सहायता दी जाएगी, यदि आधी रात को आपको सवारी नहीं मिल रही है तो 112 डायल करने पर वह आपको सुरक्षित घर छोड़ेगी। अंत में छात्राओं को स्वयं सुरक्षित रहने व दूसरों की सहायता करने के लिए कहा गया। इस दौरान थाना प्रभारी परमेश्वरी, शिक्षिका दीपा सक्सेना, प्रिया कश्यप व प्रधानाचार्य प्रवेश कुमारी का सहयोग रहा। छात्राओं में प्राची, तनवी, खुशी, दिव्यांशी, दीक्षा, गरिमा, मुस्कान, सिमरन, शीतल, संध्या, अनिष्का, आस्था, अस्मिता, अर्पिता, अमृत, सलोनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें