फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीए फाउंडेशन परीक्षा में अविशि प्रथम

Sun, 05 Jul 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। देशभर में कुल 18,124 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जो लगभग 20 फीसदी की उत्तीर्ण दर दर्शाता है। बरेली में 16 फीसदी अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई, जिसमें अविशि अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




बरेली में कुल 215 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 35 सफल रहे। अविशि अग्रवाल ने पहली रैंक हासिल की, रिषिका गुप्ता ने दूसरी और शबनूर खान ने तीसरी रैंक प्राप्त की। शाखा अध्यक्ष नीरज के अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
उपाध्यक्ष विनीश अरोड़ा ने विद्यार्थियों से कहा कि यह केवल शुरुआत है। उन्होंने लगन तथा मेहनत बनाए रखने का आह्वान किया। सचिव गौरव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकित मेहरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा। आईसीएआई शाखा ने बताया कि सीए को देश का तीसरा सबसे कठिन कोर्स माना जाता है। शाखा ने मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें