ऑटो चालक टिंकू गुप्ता ने बताया कि उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। वह महीने भर पहले स्वस्थ हुए हैं। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दोबारा ऑटो चलाने लगे हैं। बुधवार शाम जब वह सेटेलाइट बस अड्डे पर अपने ऑटो में सवारी बैठाकर चलने वाले थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
यह भी पढ़ें- UP: 'कांवड़ लेने मत जाना...', कविता कहने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार ने मांगी माफी, देखें वीडियो में क्या कहा
सीपीआर देकर बचाई जान
चालक की हालत बिगड़ता देख ऑटो में बैठी सवारियां घबरा गईं। इस दौरान सेटेलाइट पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे टीएसआई सत्यवीर सिंह और हेड कांस्टेबल इरशाद दौड़कर मौके पर पहुंच गए। दरोगा ने टिंकू की हालत बिगड़ता देख तत्काल सीपीआर देने का काम किया, जिससे वह होश में आ गए।
हालत में सुधार होने पर उन्हें पानी पिलाया, फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिसकर्मी की मदद से ऑटो चालक टिंकू गुप्ता की जान बच गई और उन्होंने बरेली पुलिस का आभार जताया।