बरेली। साइबर ठगी में पकड़े गए चारों आरोपियों की भूमिका लखनऊ शहर व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये सामने आई। इसके बाद ही लखनऊ एसटीएफ से मिलकर गिरफ्तारी संभव हो सकी।
विज्ञापन
दरअसल, ठगी की रकम जिन तीन खातों में भेजी गई, उनमें से एक लखनऊ की बंद कंपनी का था। साइबर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि इस खाते में आए 1.10 करोड़ रुपये वहां से 125 खातों में उसी दिन भेजे गए और ज्यादातर मामलों में एटीएम के जरिये 24 घंटे के अंदर ही निकाल लिए गए।
इन्हीं में से एक खाता लखनऊ की एक बैंक शाखा में महेंद्र प्रताप सिंह का था, जो निजी कंपनी का बाउंसर है। इस खाते में 12 लाख की रकम आई। महेंद्र व उसके तीनों साथियों ने बैंक शाखा में जाकर चेक के जरिये खाते से यह रकम निकाली।
विज्ञापन
ऐसा करते हुए वे बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गए। उन्होंने यह रकम लखनऊ के ही शख्स से क्रिप्टो करेंसी में बदलवाकर विदेश में बैठे आकाओं को भेज दी। ये खाते कंबोडिया, वियतनाम व थाइलैंड आदि के हो सकते हैं। साइबर टीम इसकी जानकारी जुटा रही है।