फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत निगम की एचआर टीम को रिश्वत देने का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की एचआर टीम को रिश्वत देने वाले का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें चेकिंग में पकड़ी गई बिजली चोरी को 12 हजार में निपटाने की बात कही जा रही है। इस मामले में मुख्य अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, ऑडियो में लिए जा रहे नामों की पहचान करने में अधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरी पकने के लिए निगम की ओर से टीमें कार्रवाई कर रहीं हैं। बिजली चोरी के मामले पैसे लेकर निपटाने की भी जानकारी सामने आ रही है। इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है। सूफी टोला में पड़े छापे के दौरान एक व्यक्ति के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने वीडियो आदि बनाने के बाद गृहस्वामी को कार्यालय आने के लिए कहा। एक बिजली संविदा कर्मचारी बीच में पड़ा और मामला 12 हजार में निपटा दिया। इसके बाद रिश्वत देने वाले ने अपने एक परिचित से बातचीत की, जिसमें वह पूरी घटना का जिक्र कर कई लोगों का नाम ले रहा है। यह ऑडियो वायरल होते ही विद्युत निगम में खलबली मच गई है। संवाद

बिजली चोरी के मामले में ऐसे होता खेल
टीम में शामिल अधिकारियों पर संविदा कर्मचारियों से वसूली कराने के आरोप लगाते रहे हैं। इसमें मॉर्निंग रेड के बाद टीम के कर्मचारी उपभोक्ताओं को अपना नंबर देकर दोपहर बाद कार्यालय आने के लिए कहते हैं। इसके बाद 10 से 15 हजार में मामले को निपटाने के लिए सौदा होता है। रकम लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

-
ऑडियो में भूरा व नवाब का लिया जा रहा नाम
वायरल हुए ऑडियो में घटना की जानकारी लेने वाला शख्स खुद का नाम राजा बताते हुए पूछ रहा है कि कोई रसीद वगैरह ली है या ऐसे ही आ गए। इस पर रकम देने वाला कह रहा है कि यह सरकारी कोटे में पैसे जमा नहीं हुए हैं, यहां तो लेनदेन वाला मामला है। अधिकारी खा जाते हैं यह रकम। इसमें तो भूरा पीछे पड़ा है, जो बिजली वालों के साथ ही रहता है। उसने बुला लिया था, जब उसे फोन किया तो वह वहीं बैठा था। उसने पहले मम्मी, पापा और मेरा नाम पूछा जो टीम ने नोट किया था। इसके बाद संस्तुति कर घर के पास ही चालान काटने वाली टीम को ले आया, 12 हजार रुपये में मामला निपटा। इसके बाद नवाब का भी नाम लिया जा रहा है, जिसकी बिजली निगम में अच्छी पकड़ बताई जा रही है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि अन्य लोगों का पता नहीं क्या हो रहा है, दोबारा आएंगे तो भी पैसे ही जाएंगे। अजीम भाई को भी नोटिस के नाम की धमकी दी थी। उनका मामला निपटा नहीं है।
-
वायरल हुए ऑडियो का संज्ञान लिया गया है। अधीक्षण अभियंता को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें