प्रयागराज में परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रयागराज के बीबीएस इंटर कॉलेज में भी बड़ी संख्या में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे।
प्रशनपत्र हल करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में कई जगहों पर चल रही इस छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान शाहजहांपुर स्थित जीएफ कॉलेज में डीएम इंद्र विक्रम सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने परीक्षा हॉल में छात्रों के साथ बैठकर प्रशनपत्र हल किया। जिलाधिकारी को अपने बीच इस अंदाज में देखकर परीक्षा में शामिल होने आए विद्यार्थियों का उत्साह देखते बन रहा था।
बस्ती में परीक्षा में शामिल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बस्ती में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुल 1024 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाए थे, जिनमें से 73.14 प्रतिशत यानी 749 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 275 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं शाहजहांपुर में जीएफ कालेज में भी परीक्षा का आयोजन किया गया था, जहां कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पंजिकृत 791 विद्यार्थियों में से 566 परीक्षा केंद्र पहुंचे जबकि 225 अनुपस्थित रहे।