फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी की पत्नी से रेस्टोरेंट में छेड़छाड़, बंधक बनाने की कोशिश

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

पति का बर्थडे मनाने मिनी बाईपास स्थित रेस्टोरेंट पहुंची थी महिला

बरेली। शोहदों का सड़कों पर ही आतंक नहीं हैै, अब वे होटलों और रेस्टोरेंटों में भी महिलाओं को निशाना बनाने लगे हैं। शुक्रवार रात पति का बर्थडे पार्टी मनाने रेस्टोरेंट पहुंची महिला से एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। शोर सुनकर महिला के लेखाधिकारी पति ने साथियों के साथ पहुंचकर शोहदे को पकड़कर इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक सरकारी विभाग के लेखाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात वह पत्नी और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मनाने मिनी बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। उनकी पत्नी करीब साढे़ ग्यारह बजे टॉयलेट गईं तो अचानक उनकी चीख सुनाई दी। वह साथियों के साथ वहां पहुंचे तो शाहजहांपुर के सिंधौली थाने के गांव पैना बुजुर्ग का नवजोत सिंह पत्नी को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा था। पत्नी ने बताया कि अकेला पाकर नवजोत ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बंधक बनाने की कोशिश करने लगा। इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें