फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी मामला: बरेली में गिरफ्तार बदमाशों पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट, पुलिस पर चलाई थीं आठ गोलियां

Sun, 21 Sep 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुठभेड़ के दौरान इन बदमाशों ने पुलिस टीम पर आठ राउंड फायरिंग की थी। 
विज्ञापन
आरोपी रामनिवास और अनिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए रामनिवास व उसके साथी अनिल के खिलाफ सदर कोतवाल ने शाही थाने में आर्म्स एक्ट व मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों को शुक्रवार को शाही क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उनको एसीजेएम द्वितीय की अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


अभिनेत्री दिशा पाटनी के चौपुला स्थित घर पर लगातार दो रात फायरिंग की गई थी। रेकी व पहले दिन की फायरिंग में शामिल रहे राजस्थान निवासी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू की तलाश चल रही थी। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला अनिल भी उसके साथ बताया गया, जो शूटरों को अपने गैराज से वाहन उपलब्ध कराता था। 

गोली लगते ही बोला- अब यूपी में नहीं आएंगे 
इन दोनों बदमाशों को शाही थाना क्षेत्र में दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी पुल के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान राजस्थान निवासी रामनिवास के दाएं पैर में गोली लगी है, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। गिड़गिड़ाते रामनिवास ने पुलिस से कहा कि वह दोबारा यूपी में नहीं आएगा, यहां बाबा की पुलिस से डर लगता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सी-ट्रैस एप बना मददगार... सर्च की नाबालिग के नाम की नौ आईडी, पाटनी केस में पहली बार इस्तेमाल; पूरी कहानी
 

विज्ञापन

बदमाशों ने आठ और पुलिस ने नौ राउंड गोलियां चलाईं
कोतवाली प्रभारी ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो रामनिवास व अनिल भागने लगे। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। तब दोनों बदमाशों ने पुलिस पर आठ राउंड फायरिंग की। इसमें एसओजी के सिपाही संदीप चाहर के बाएं हाथ पर एक गोली लगी। फिर बचाव में पुलिस ने नौ राउंड गोलियां चलाईं। इसमें रामनिवास घायल हो गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभिनेत्री के घर फायरिंग करने वाले बदमाशों के दो साथी शाही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए थे। उन्हें कोर्ट ने जेल भेजा है। दिल्ली में गिरफ्तार दो नाबालिग आरोपियों को भी बी वारंट पर बरेली लाकर पुलिस अभिरक्षा रिमांड मांगी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें