बरेली। कालीबाड़ी के रहने वाले एक युवक का अज्ञात हमलावरों ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसे मार समझ कर वह मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल के भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे ही है। पुलिस के मुताबिक कालीबाड़ी के रहने वाले राकेश राना इसी काम से बास मंडी गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गला रेतने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी वहां आ गए। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग खडे हुए। मामले की सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि राकेश के जीजा हर्ष पाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा गया है। रोड पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। शिकायती पत्र के अनुसार मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।