फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान में आग लगाने का प्रयास

Fri, 26 May 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। केसरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक मकान में आग लगाने का प्रयास किया। घरवालों के जागने पर आरोपी फरार हो गए। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के चलते गांव में तनाव है। तीन आरोपियों के खिलाफ भुता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि गांव का रहने वाला साजिद छह महीने पहले उसकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद लड़की को घर भेज दिया। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से उसे लेकर फरार हो गया। अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आरोपी के परिवार वाले उनसे रंजिश मानते हैं। बुधवार को देर रात वह गेट के सामने चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंककर घर में आग लगाने का प्रयास किया। घर के पर्दे और बिस्तर में आग लगने के बाद परिजनों की नींद खुली। हंगामा होने पर आरोपी फरार हो गए। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें