फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दो महीने का वेतन नहीं मिला, मई के भी 25 दिन गुजरे, विद्युत निगम के संविदा कर्मी धरने पर बैठे

Thu, 25 May 2023 06:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में वेतन न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार से धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में विदुयत निगम के संविदा निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शाम मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा से दोबारा मिला था। राजीव कुमार शर्मा ने पिछले मंगलवार को सात दिनों के भीतर वेतन दिलाने का वायदा किया था जो पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन


इसे मुद्दा बनाकर संविदा कर्मचारियों ने धरना शुरू किया है। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि वेतन को लेकर के नई कंपनी के साथ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का एमओयू साइन हो चुका है। वेतन देने की प्रक्रिया चल रही है, किसी भी समय वेतन कर्मचारियों के खाते में आ सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें