फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा; नवाबगंज में छात्रा से छेड़खानी

Thu, 29 Feb 2024 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एक युवक ने युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उधर, नवाबगंज में पड़ोसी ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर गई युवती से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर बेल्ट से पिटाई की। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस गांव पहुंची, मगर वह फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर गई थी। घर से निकलते ही आरोपी ने पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर बेल्ट से उसकी पिटाई की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शोरशराबा सुनकर मां और भाई घटनास्थल पर पहुंच गए। तुरंत ही सूचना डायल 112 पर दी गई। मां-बेटी रात में ही मीरगंज थाने पहुंचीं। पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची मगर वह हाथ नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में छेड़खानी के विरोध पर पीटा 
नवाबगंज में बीए की छात्रा से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़खानी की। जब छात्रा अपनी मां के साथ शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गई तो उसकी पिटाई की गई। परिजन छात्रा को लेकर सीएचसी पहुंचे, यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

छात्रा ने बताया कि आरोपी राजा उसके पड़ोस में रहता है। कॉलेज आते-जाते समय वह छेड़खानी करता है। 14 फरवरी को मां छत पर थीं। इसी दौरान वह घर में घुस आया। उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर वह भाग गया। 

आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गई तो परिजनों के साथ आरोपी ने उसकी पिटाई की। तहरीर पर राजा, विक्की, वर्षा, रमेश, लाल सिंह, पूनम, सीता, बीरा, रोशनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें