फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घास लेने खेत पर गई किशोरी के अपहरण की कोशिश, कई किमी दौड़ाकर बचाई जान

Fri, 11 Aug 2023 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

किशोरी के मुताबिक, पीछे से दो अन्जान लोग अचानक आए और उसका मुंह कपड़े से दबोच लिया। काले कपड़े पहने दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भागी। बाद में ग्रामीणों ने इलाके में खोजबीन कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही क्षेत्र में घास लेने के लिए खेत गई किशोरी को काले कपड़ों में घूम रहे संदिग्ध लोगों ने दबोच लिया। किसी तरह छूटकर भागी किशोरी कई किमी तक खेतों में दौड़ लगाकर अपनी मौसी के घर पहुंची। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोग सक्रिय हुए। पुलिस करीब दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के शेरगढ़ रोड स्थित कस्बा के नजदीकी गांव की 15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे गांव से आधा किलोमीटर दूर घास लेने खेत गई थी। किशोरी के मुताबिक, पीछे से दो अन्जान लोग अचानक आए और उसका मुंह कपड़े से दबोच लिया। काले कपड़े पहने दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।

ये भी पढ़ें- महिला की नृशंस हत्या: अर्धनग्न हाल में मिली लाश, दूर पड़े थे कपड़े, चेहरा कूंचा था... हाथ पर लिखे थे ये शब्द
विज्ञापन


इनमें एक व्यक्ति किसी से फोन पर लगातार बात करता रहा था। दूसरा किशोरी का हाथ पकड़े हुए था। मुंह पर कपड़ा लगाते ही वह गश खाकर कुछ देर गिरी रही, लेकिन थोड़ा होश में आते ही उसने दौड़ लगा दी। दोनों बदमाश भी उसका पीछा करते हुए कुछ दूर खेतों में पहुंचे लेकिन वह पड़ोस के गांव सेवा ज्वालापुर पहुंच गई। वहां उसने अपनी मौसी के घर जाकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा 

मौसी की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण इकट्ठा होकर संदिग्धों की तलाश में खेतों की ओर डंडे लेकर दौड़ पड़े। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को दबोच लिया और गांव में लाकर बैठा लिया।

घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने किशोरी से जानकारी लेकर संदिग्धों को अमरूद तोड़ने वाला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए। विरोध होता देख पुलिस दोनों संदिग्धों और किशोरी के पिता को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। उधर, गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़ेंपति नपुंसक है: सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी, शादी के तीन माह बाद दुल्हन का खुलासा, दूल्हे ने वीडियो साले..

कुछ लोग घटना को किशोरी के माता-पिता के जमीन संबंधी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे शाही थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तीन महिलाओं की हत्या से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को फतेहगंज पश्चिमी में भी एक महिला की हत्या से यहां भय का माहौल है। माना जा रहा है कि कोई सक्रिय गैंग इसी तरह से महिलाओं को अगवाकर वारदातों को अन्जाम दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें