फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजयनगर से बालिका के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर में शनिवार शाम एक कार सवार ने बालिका के अपहरण का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर हल्ला मच गया। लोगों ने कार का पीछा किया तो पता चला कि कार सवार पीलीभीत की तरफ जा रहा है। रिठौरा पुलिस चौकी पर कार सवार युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी गिरिजा शंकर फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा पर काम करते हैं। गिरिजा शंकर ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे उनके घर के बाहर एक कार खड़ी थी। नौ वर्षीय बेटी किसी काम से घर के बाहर निकली तो कार सवार युवक ने उसे कार में खींचने की कोशिश की। बेटी के चीखने पर घरवाले बाहर निकले। शोर मचने पर युवक लड़की को छोड़कर भाग गया। कार को भागते देख कुछ लोगों ने उसका पीछा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी आवास पर भी फोन कर सूचना दे दी गई। इसके बाद वायरलेस सेट पर भी मेसेज कर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस को पता चला कि कार सवार पीलीभीत बाईपास रोड की तरफ भागा है। इस पर रिठौरा पुलिस चौकी के पास घेराबंदी करके कार को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विपिन राणा बताया है। वह भी संजयनगर का ही रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। वहीं युवक के पकड़े जाने के बाद पिता उसे छुड़ाने पहुंचा। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें