फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पहुंचाने जा रहे किशोर को साधुओं ने रोका तो मचा अपहरण का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बीच सीबीगंज का एक किशोर किला बाजार में काम कर रहे अपने पिता को खाना देने जा रहा था तो उसे परेशान देख रास्ते में तीन साधुओं ने रोक लिया और बातचीत करने लगे। इसी बीच आसपास मौजूद दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने साधुओं पर किशोर को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। लिखित स्पष्टीकरण लेने के बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बाद में साधुओं को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव दोली रघुवरपुर दयाल निवासी छोटू मंगलवार सुबह किला बाजार में काम कर रहे अपने पिता को खाना देने के लिए घर से निकला था। रास्ते में किला क्षेत्र से गुजरते वक्त तीन साधुओं ने उसे परेशान देखकर रोक लिया और बातचीत करने लगे। साधुओं ने उससे पूछा कि क्या वह भूखा है? इसी दौरान आसपास मौजूद दूसरे समुदाय के कुछ लोग उनके पास पहुंचे और साधुओं पर किशोर को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाने लगे। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई और फिर हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर और साधुओं को लेकर किला थाने पहुंची। किशोर के पिता को भी फोन कर थाने बुला लिया गया। किशोर ने बताया कि बाबा उससे खाना खाने के बारे में पूछ रहे थे। वहीं साधुओं का कहना था कि उन्हें किशोर कुछ परेशान दिखा। ऐसा लग रहा था कि वह भूखा है, लिहाजा उसे रोककर उसके परेशान होने की वजह पूछने लगे थे। दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण लेने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। हालांकि इस बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस पर साठगांठ कर मामला दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें