ठगी के दस लाख रुपयों से खरीद ली क्रिप्टो करेंसी
कुछ समय पहले रामपुर गार्डन निवासी व नोएडा में कार्यरत युवती को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर दस लाख रुपये ठगे थे। उसने साइबर थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने विवेचना की तो पता लगा कि ठगों ने पूरे दस लाख की क्रिप्टो करेंसी खरीद ली। भुगतान भी युवती के खाते से सीधे ही कर दिया। पुलिस जब रुपये अपने खाते में लेने वाले शख्स तक पहुंची तो पता लगा कि उसने ऑनलाइन अपनी क्रिप्टो करेंसी बेची थी।
यहां करें शिकायत
साइबर थाना के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़ितों से रुपये नहीं मांगती। ऐसी कॉल आए तो सावधान रहें और नजदीकी थाने या साइबर पुलिस को सूचना दें। ठगी होने पर भी तत्काल सूचना देकर आप अपनी रकम को बचा सकते हैं।