फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में एसओजी टीम पर हमला: पूर्व प्रधान समेत 28 बवालियों पर रिपोर्ट, कई हिरासत में, अब असली हमलावरों की तलाश

Fri, 23 Jan 2026 01:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुरुवार रात बिथरी इलाके में चोरी की बैटरी बरामद करने के दौरान अपराधियों ने दबंगों के साथ मिलकर एसओजी टीम पर हमला कर दिया। बिथरी पुलिस ने 12 आरोपियों को नामजद करने के साथ ही फरीदपुर इनायत खां गांव के पूर्व प्रधान कमलेश पटेल समेत कुल 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। करीब दस लोग हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। असली बवालियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसओजी के हेड कांस्टेबल शशि कुमार सिंह की ओर से यह मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने लिखवाया है कि मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम रात साढ़े सात बजे करीब फरीदपुर इनायत गांव से बिथरी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चोरी की बैटरी भरकर ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोका तो उसमें से उतरे तीन लोग अभद्रता करने लगे। फिर पीछे से आई स्विफ्ट कार में बैठे चार पांच लोगों ने एसओजी टीम से ही पूछताछ शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस फिजूल में चेकिंग के नाम पर जनता को परेशान करती है। आज इन्हें सबक सिखा दो। इन लोगों ने गांव में आवाज देकर और भीड़ बुला ली। इन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे कांस्टेबल मधुर, हेड कांस्टेबल कमल व अनुज गंभीर घायल हो गए। हेड कांस्टेबल शशि व ज्ञानेंद्र को भी चोट आई। सूचना देकर बिथरी थाना पुलिस को बुलाया तो जान बच सकी।

इन लोगों पर लिखी गई रिपोर्ट
हेड कांस्टेबल शशि कुमार सिंह ने रिपोर्ट में बारादरी के संजय नगर निवासी धर्मवीर, सूफी टोला निवासी सैफ, मुरादाबाद के भोजपुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी वारिस, बिथरी के थाना कंथरिया निवासी राजीव पटेल, भुता थाने के म्यूड़ी खुर्द निवासी कमल पटेल, बहेड़ी निवासी विमल कुमार को नामजद कराया है। 
विज्ञापन

इनके अलावा फरीदपुर इनायत खां गांव के पूर्व प्रधान कमलेश, संजीव, अभिमन्यु, नरेश, पप्पू व दीपक को भी आरोपी बनाया गया है। करीब 12 नामजदों के साथ ही 16 लोगों को अज्ञात के तौर पर शामिल किया गया है। बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर नाम खोले जाएंगे। धरपकड़ शुरू हो गई है, जल्द ही टीम पर हमले के सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें