फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम पर हमला

Sat, 11 Apr 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गांव मुतलकपुर पटटी कुर्की उर्फ धन्नावाली गौटिया में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने गई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम का कब्जेदारों ने विरोध किया। टीम को बिना कब्जा हटाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि एक ग्रामीण ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके निर्माण कराकर उसमें सेलर लगा लिया था। आरोपी ने जिस समय निर्माण कराया था, उस समय भी गांव के कई लोगों ने इसका विरोध किया था। तहसील में शिकायत की तब राजस्व टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। शुक्रवार दोपहर जब नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व की टीम बुलडोजर लेकर कब्जे को हटवाने पहुंची तो कब्जेदारों के परिवार की महिलाओं ने टीम का विरोध किया। बुलडोजर पर पथराव किया। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि सरकारी खाद के गड्ढों पर कब्जा हटवाने के लिए टीम गई थी। पथराव की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें