फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने मुड़िया मुकर्रम पुर टोल प्लाजा के मैनेजर में कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। मुड़िया मुकर्रमपुर टोला प्लाजा पर कार सवार युवकों ने मैनेजर को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को जमकर पीटा गया। युवक पूर्व विधायक की धौंस दिखाकर टोल न देने पर अडे़ थे। कार पर पूर्व विधायक का पास भी लगा था। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के जरिये युवकों की तलाश की जा रही है। मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इधर, पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर सुबह 11 बजे एक क्रेटा कार से चार युवक पहुंचे। कार पर पूर्व विधायक का पुराना पास भी लगा था। टोल कर्मचारी ने टोल के पैसे मांगे तो युवकों ने विधायक के पास की तरफ इशारा किया। इसको लेकर कार सवार व टोल कर्मियों में बहस हो गई। इसके बाद युवकों ने फोन कर अपने कई साथियों को बुला लिया। युवकों ने पहुुंचते ही टोल प्लाजा पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टोल का बूम टूट गया। इसके बाद कार सवार टोल के कंट्रोल रूम में जा पहुंचे। वहां मौजूद मैनेजर से भिड़ गए। उन्होंने समझाने की कोशिश की तो मैनेजर को बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मी को पीटा तो वे जान बचाकर भागे। टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले आरोपी बार-बार कह रहे थे, अगर टोल चलाना है तो उन्हें पचास हजार रुपये महीना भी देना पड़ेगा। घटना की सूचना मिलते ही दोहना टोल प्लाजा के एजीएम विवेक गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी व डीआईजी को घटना की जानकारी दी। इधर, एसएसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। टोल प्लाजा के मैनेजर संजय चौधरी ने मुंडिया मुकर्रमपुर तीन और बिरिया के एक आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बूम तोड़कर भागे स्कॉर्पियो सवार
टोल प्लाजा के एजीएम विवेक गुप्ता ने बताया घटना के बाद ढाई बजे एक स्कॉर्पियो कार सवारों ने टोल का बूम तोड़कर भाग गए। उन्होंने भी टोल देने से इनकार किया था। स्कार्पियो सवार में एक युवक अपने को पहले बहेड़ी का विधायक बता रहा था। जब टोल कर्मी ने बहेड़ी के विधायक को पहचानने की बात कही तो वह मीरगंज का विधायक बताने लगा। इसके बाद वे बूम तोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘तहरीर मिल है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर सभी की धरपकड़ की जाएगी।’
- पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें