फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर युवक को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बसंत टाकीज के पास रहने वाले दिलीप मंडल को मोहल्ले के ही रंजीत पासवान, जीतू पासवान, ओकिल पासवान, राजू पासवान आदि ने चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया। चारों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बसंत टाकीज के पीछे रहने वाले अजीत मंडल के मुताबिक, रविवार शाम उनका भाई दिलीप मंडल मोहल्ले के ही रंजीत पासवान के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई तो रंजीत ने अपने भाई जीतू पासवान, ओकिल पासवान और राजू पासवान को बुला लिया। चारों आरोपियों ने दिलीप के साथ मारपीट की और फिर सीने में चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने घायल दिलीप को जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। साथ ही दिलीप की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि दोनों ही पक्ष मेहनत मजदूरी करते हैं। शराब पीने के दौरान उन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें