कन्हैया गुलाटी, सूर्यकांत और शशिकांत पर शिकंजा कसना बाकी
आरके गोला के खिलाफ तो कुर्की की कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन हजारों करोड़ की ठगी के आरोपी कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और अमर ज्योति कंपनी के डायरेक्टर सूर्यकातं मौर्य व उसके भाई शशिकांत मौर्य पर शिकंजा कसना अभी बाकी हैं। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ भी बरेली, बदायूं, पीलीभीत के थानों में ठगी के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सूर्यकांत और शशिकांत पर तो 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इन तीनों आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है।