फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में इंटरनेट बंद: एटीएम खाली, उधार लेकर चलाया काम, जिले के बाहर लगाया अस्थायी कार्यालय

Sat, 04 Oct 2025 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में इंटरनेट बंद होने से कारोबार और सरकारी कामकाज प्रभावित हुए हैं। शहर के कई एटीएम में कैश खत्म हो गया। ऑनलाइन पेमेंट न होने से ग्राहक खासे परेशान हुए।  
विज्ञापन
इंटरनेट बंद होने से लोगों को हुई परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इंटरनेट सेवा बंद होने से उद्यमी, व्यापारी, ग्राहक सभी परेशान हुए। सरकारी काम-काज भी प्रभावित रहा। कैश के लिए सुबह से ही एटीएम पर कतार लगी रही। दुकान, पेट्रोल पंप पर किसी ने उधारी से काम चलाया तो किसी को जिले के बाहर अस्थायी कार्यालय लगाना पड़ा। 

विज्ञापन


बीते दिनों इंटरनेट सेवा बाधित होने पर आयुष्मान कार्ड से मरीजों को भर्ती करने में आई अड़चन का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मरीजों के इलाज की अनुमति दी है। हालांकि, अपेंडिक्स, मोतियाबिंद आदि ऑपरेशन को इसमें शामिल नहीं किया गया। राज्य कर कार्यालय में विभागीय नेट संचालित रहा, लेकिन एमएसएस सेवा बंद होने से लॉगिन के लिए ओटीपी नहीं मिलने से कई जरूरी कार्य नहीं हो सके। 

रजिस्ट्री कार्यालय में भी ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड आदि की प्रक्रिया प्रभावित रही। बिजली निगम में ऑनलाइन बिल जमा नहीं हो सके। कोषागार में भी मैनुअल कार्य हुआ। फंड ट्रांसफर के कार्य प्रभावित रहे। मरीजों की आभा आईडी भी नहीं बन सकी। 

विज्ञापन

पेट्रोल भरवाने के लिए घर से मंगाए रुपये, की उधारी 
शाहजहांपुर के मोहित पाठक लाइसेंस के लिए आरटीओ कार्यालय आए थे। बरेली निवासी रिश्तेदार को नकद रुपये देकर लौट रहे थे। नकटिया पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके लेकिन ई-पेमेंट न होने से रिश्तेदार को बुलाकर रुपये लिए। जिसे घर पहुंचकर ऑनलाइन भेजने की बात कही। 

पंप मैनेजर सुरेंद्र के मुताबिक ज्यादातर लोगों ने 50 से सौ रुपये के पेट्रोल डलवाया। पंप संचालक राशु अग्रवाल के मुताबिक पेट्रोलियम कंपनी ने इंटरनेट सेवा बंद होने से ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को उधार में ईंधर आपूर्ति की। 
विज्ञापन

बीसलपुर रोड के किनारे कार्यालय लगाकर निपटाए कार्य
मेंथॉल कारोबारी और निर्यातक गौरव मित्तल ने बताया कि ट्रंप टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिकी ग्राहकों से मिले ऑनलाइन कंसाइनमेंट का जवाव देना जरूरी था, लेटलतीफी से डील प्रभावित होती। लिहाजा, कार्यालय के प्रमुख कर्मचारियों समेत जिले के बाहर बीसलपुर रोड की ओर चुर्रा स्थान पर नेटवर्क मिलने पर कार्यालय लगा लिया। करीब चार घंटे में अहम कार्य पूरा कर वापसी की।

नहीं बने ई-वे बिल, ग्राहकों का करना पड़ा इंतजार
इंटरनेट सेवा ठप होने से एक बार फिर फैक्टरियों में उत्पादन और तैयार माल का निर्यात प्रभावित रहा। आईआईए चेयरमैन मयूर धीरवानी के मुताबिक, 50 हजार या इससे अधिक कीमत के माल को दूसरे जिले में भेजने के लिए ई-वे बिल जरूरी है। किराना, कपड़ा, दाल, घी मंडी के थोक बाजार में स्टॉक मंगाने की परेशानी रही। मेडिकल स्टोर पर भी ज्यादातर लोग दो दिन की दवा लेकर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें