फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट : आरएसएम धामपुर की पुरुष टीम और वाईएमएस धनौरा मंडी की महिला टीम चैंपियन

विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित एथलेटिक मीट के विजेताओ के साथ कुलपति।
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 46वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट में बुधवार को तीसरे व अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। एथलेटिक्स मीट के पुरुष वर्ग में धामपुर के आरएसएम कॉलेज और महिला वर्ग में धनौरा मंडी के वाईएमएस कॉलेज को चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट के आखिरी दिन मैराथन, दो सौ मीटर दौड़, हैमर थ्रो, चार सौ मीटर हर्डल रेस और जेवेलिन थ्रो समेत नौ स्पर्धाएं हुईं। पुरुषों की मैराथन के विजेता आशरा कॉलेज बिजनौर के मोनू कुमार बने। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के संघप्रिय गौतम दूसरे और मांडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी के रामजीत यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की मैराधन में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी की रुचि पहले वीरा अंलोराज कॉलेज बरेली की गुलशर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में बदलू हसन कॉलेज अमरोहा के दुष्यंत कुमार पहले, वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी से बिलाल अहमद द्वितीय, आरएसएम कॉलेज धामपुर के नितेश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एसआरएस कॉलेज बरेली की वैशाली यादव ने प्रथम, वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की प्रभा द्वितीय और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की यशोदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुषों की दौ सो मीटर फाइनल दौड़ में कृष्णा कॉलेज आफ लॉ बिजनौर के अली अहमद प्रथम, अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया के सोविंद्र सिंह दूसरे और वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी के रेहान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की जेसिका पाल प्रथम, जेएसएच कॉलेज अमरोहा की हिमानी चौधरी द्वितीय और वर्धमान कॉलेज बिजनौर की टीना तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में एसकेडी कॉलेज अमरोहा के मुकुल पहले, अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया के जतिन चौधरी दूसरे और अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया के नितिन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की आकांक्षा संधू प्रथम, अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया अमरोहा की सबीहा द्वितीय और अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया की मनु विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
पुरुषों की ट्रिपल जंप में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के कपिल पाल पहले, जीएसएच कॉलेज बिजनौर के शिवम कुमार दूसरे और आरएसएम कॉलेज धामपुर के सत्यम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रमाबाई आंबेडकर कॉलेज गजरौला की सपना प्रथम, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की जयदा द्वितीय और एसआरएस महिला कॉलेज बरेली की चंदिंका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों की चार सौ मीटर दौड़ में अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया के सोविंद्र सिंह प्रथम, कुंदन सिंह कॉलेज अमरोहा के अवनीश कुमार द्वितीय और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के सुशील यादव तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राजरजा पीजी कॉलेज रामपुर की प्रियंका प्रथम, वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की लवली राजपूत द्वितीय, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं की लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पहली बार हुई स्टेपल ेस दौड़ में आरएसएम कॉलेज विजेता
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित स्टेपल चेस रेस हुई। पुरुष वर्ग की तीन हजार मीटर रेस में आरएसएम कॉलेज धामपुर के अंकित तोमर प्रथम, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के मनोज वर्मा द्वितीय और एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के शाहने आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन : विजेता खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 46वीं अंतर महाविद्यालायीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को पूरी हो गई। समापन समारोह में सभी कॉलेज की टीमों ने मार्च पास्ट किया जिसके बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने खेलों और खिलाड़ियों के लिए हर संभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया। समारोह में डॉ. एके सिंह, डॉ. तरुण राष्ट्रीय, डॉ. जेएन मौर्य, जेएस द्विवेदी, मो. रमजान, हरिशंकर, तपन वर्मा, रामसेवक यादव, ओपी मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सैनी, संजीव, अलंकृता, राखी, आशीष, नेत्रपाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें