फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चैंपियनशिप में एएसआर ताइक्वांडो अकादमी ने मारी बाजी

Thu, 25 Sep 2025 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप और आई-बरेली प्रो लीग 2025 का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ नकटिया स्थित एक हॉल में हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने एक दूसरे को चित करने के लिए जमकर पैंतरे आजमाए।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में एएसआर ताइक्वांडो अकादमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। नालंदा पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि बाबा पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
आई-बरेली प्रो लीग 2025 में भी टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। इसमें बालक व बालिका वर्ग में एएसआर टाइगर टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में थापा पैंथर टीम और बालिका वर्ग में नालंदा स्कूल टाइगर टीम दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर बालक वर्ग की ब्लैक पैंथर टीम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत पदक विजेताओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्वर्ण पदक विजेताओं में कृष्णा कुमार, शिवम, अथर्व सिंह, मो. अजमत अदीब और सत्यम कुमार का नाम शामिल रहा। सिद्धार्थ शर्मा, गर्वांश गुप्ता और लक्ष्या गौर ने रजत पदक जीता। वहीं कांस्य पदक पर इशांत सागर, प्रणय प्रताप और पारस ने अपना कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि नीरज उर्फ यदवेंद्र पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में बरेली ताइक्वांडो एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिव हरीश पाल, अध्यक्ष प्रत्यक्ष ढींगरा और कोषाध्यक्ष महेश पाल ने सभी विजेताओं को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें