बरेली। लॉकडाउन तोड़ने के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच पुलिस की सख्ती भी बढ़ी है। बुधवार को एएसपी अभिषेक वर्मा ने फिर टीम के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पुलिसकर्मी भी फंस गए।
बुधवार सुबह श्यामगंज बाजार में खासी भीड़ हो गई। कुछ दुकानें ज्यादा खुलीं तो कुछ फुटकर के ग्राहक बाजार में पहुंच गए। भीड़ बढ़ी तो मौजूद पुलिसबल असहाय सा नजर आया। थोड़ी देर में सूचमा पर एएसपी अभिषेक वर्मा पहुंचे और उन्होंने यहां सख्ती कर लोगों को बाहर करा दिया। फिर उन्होंने श्यामगंज से लेकर बरेली कॉलेज तक चेकिंग अभियान चलाया। सड़क के बीच पुलिस की गाड़ियां आड़ी तिरछी खड़ी करके चेकिंग की गई। कई पुलिसकर्मी वाजिव वजह न बता पाने पर चालान की जद में आ गए तो हाईकोर्ट की वकील तक का चालान कर दिया गया। उन्होंने बहस की तो एएसपी ने गाड़ी में से निकालकर उन्हें जीओ दिखा दिया। कहा कि आप दो लोग बाइक पर घूम रहे हैं, इसलिए गैरकानूनी है।