फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसिफ दे रहा था स्मैक की खेप अवधेश कर था रहा सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने स्मैक तस्करी करने के आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसे स्मैक उपलब्ध कराने वाला आसिफ भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अवधेश का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि होटल द आर्च के पास स्मैक की सौदेबाजी हो रही है। पुलिस ने दबिश देकर तस्करी के एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े गए आरोपी के पास से 74 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने अपना नाम बिथरी चैनपुर थाने के मानपुर अहियापुर निवासी अवधेश कुमार बताया। वहीं अपने भागे हुए साथी का नाम आसिफ बताया।
अवधेश ने बताया कि आसिफ बिथरी के ही गांव उड़ला जागीर का निवासी है। अवधेश ने बताया कि आसिफ उसे दूसरे प्रांतों से स्मैक लाकर देता है। इसे वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेचता है। अवधेश और आसिफ के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अवधेश पहले भी जेल जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें