परिजनों ने जताया था जान का खतरा
बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा जताए गए खतरे की वजह से अशरफ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई जा सकती है। पुलिस रिमांड मिलने पर ही उसे प्रयागराज ले जाया जाएगा। बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से अशरफ का बी वारंट लिया था। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) पहुंचकर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी। उसे यहां से प्रयागराज ले जाने की तैयारी थी।