फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अशरफ के एक लाख के इनामी साले सद्दाम का वीडियो वायरल, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से है फरार

Sun, 21 May 2023 02:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी और फुरकान दोनों का एक लाख रुपये के इनामी सद्दाम के साथ वीडियो वायरल हुआ है। सद्दाम अशरफ का साला है। वह बरेली में रहकर अशरफ की मदद करता था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है। 
विज्ञापन
सद्दाम, अशरफ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जेल में बंद रहे अशरफ के साले सद्दाम के दुबई भागने की चर्चा है। उसके कई फोटो वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटो दुबई के हैं। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सद्दाम के साथ अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी और फुरकान भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बर्थडे पार्टी का है। 

विज्ञापन

 
पिछले दिनों जेल भेजे गए अशरफ के गुर्गे फुरकान का एक वीडियो बर्थडे पार्टी में फायरिंग करते वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद बहेड़ी थाने में फुरकान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब एक और वायरल वीडियो ने लल्ला गद्दी और फुरकान को चर्चा में ला दिया है। 

लल्ला गद्दी और फुरकान दोनों एक लाख रुपये के इनामी सद्दाम के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। वायरल वीडियो में करीब पंद्रह से बीस लोग सद्दाम के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं। वीडियो कहां का है और पार्टी करने वाले लोग कौन हैं, इसके बारे में पुलिस को फिलहाल जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बरेली में रहकर की थी अशरफ की मदद 

बरेली जेल में अशरफ की उसके साले सद्दाम ने गुर्गों के जरिये मदद की थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम की गतिविधियों का खुलासा हुआ था। इसके बाद सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सद्दाम खुशबू एंक्लेव में किराये के घर में रहकर अशरफ की मदद करता था। 
विज्ञापन

सद्दाम पर घोषित है एक लाख का इनाम 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम के खिलाफ एक मुकदमा उसके मकान मालिक ने बारादरी थाने में दर्ज कराया था। दोनों ही मुकदमों में सद्दाम फरार है। सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। 

अब चर्चा है कि असद के एनकाउंटर के बाद वह दुबई चला गया है। सद्दाम के कई फोटो भी वायरल हुए हैं, जिसमें वह दुबई के किसी स्थान पर दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि वहां उसके दो भाई पहले से रह रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें