फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP ने जानी अवैध स्टैंडों की हकीकत: आम आदमी बन ऑटो चालक से पूछा- हमें भी चलवाना है टेंपो, मिला यह जवाब

Sun, 21 May 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी स्टाफ में बिना किसी को बताए शहर समेत अन्य स्थानों पर चल रहे अवैध स्टैंडों की हकीकत जानने को निकले। उन्होंने आम आदमी बनकर ऑटो-टैक्सी चालकों से जानकारी की। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले भर में चल रहे अवैध ऑटो, टैक्सी स्टैंडों की शनिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हकीकत जानी। एसएसपी आम आदमी की तरह बाइक पर सवार होकर हेलमेट लगाकर निकले। लोग उन्हें पहचान तक नहीं सके। शहर में कई स्थानों से होते हुए वह नवाबगंज बाईपास चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने ऑटो, टैक्सी चालकों से पूछा कि उनको भी टेंपो चलवाना है। तब पता लगा कि किसी तरह की समस्या न हो, इसके एवज में पांच-छह सौ रुपये महीने देने होते हैं।

विज्ञापन


शहर समेत जिले में चल रहे अवैध ऑटो और टैक्सी स्टैंडों पर हो रही उगाही के साथ जाम जैसी समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने 18 व 19 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने अवैध स्टैंडों को लेकर गंभीरता दिखाई है। शनिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी स्टाफ में बिना किसी को बताए शहर समेत अन्य स्थानों पर चल रहे अवैध स्टैंडों की हकीकत जानने को निकले।

विज्ञापन

पहले उन्होंने शहर में चल रहे अवैध स्टैंडों का हाल जाना और बाद में नवाबगंज का रुख किया। वहां बाईपास चौराहा के पास एसएसपी ने ऑटो, टैक्सी चालकों से बात की। बातों-बातों में ही साफ हो गया कि जिले में संचालित हो रहे अवैध स्टैंडों पर किसी तरह से वसूली की जा रही है। इधर, एसएसपी के इस तरह से हकीकत जानने को निकलने की बात जब थाना स्तर तक पुलिस को पता चली तो वहां कार्रवाई को लेकर दिन भर पशोपेश की स्थिति बनी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें