पूर्व मंत्री की बेटी भूमिगत
अशरफ के साले सद्दाम की प्रेमिका विपक्षी पार्टी से जुड़े स्थानीय पूर्व मंत्री की बेटी है। सद्दाम से करीबी को लेकर उसे नोटिस दिया गया था। एसआईटी को इस मामले में पूर्व मंत्री की ओर से जवाब दिया गया कि अब उन्होंने बेटी से सद्दाम का रिश्ता तोड़ दिया है।
एसआईटी इस युवती से सद्दाम का आर्थिक व तकनीकी जुड़ाव देखने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साक्ष्य मिलने पर उसका नाम भी बिथरी थाने में दर्ज मुकदमे में जोड़कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
मंगलवार को कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी एसआईटी
लल्ला गद्दी ने कोर्ट में समर्पण की अर्जी डाल रखी है। अदालत ने बिथरी पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है। 16 मार्च को पुलिस ने अपेक्षित जानकारी देने के लिए समय मांगा था। अब इस मामले में 21 मार्च की तिथि तय की गई है। पुलिस मंगलवार को यह रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। पुलिस की एक टीम कई दिनों से कोर्ट के गेट पर खड़ी हो रही है।