फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आभा आईडी के लिए आशा कार्यकर्ता ने मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंड (आभा) आईडी बनाने के नाम पर कई आशा कार्यकर्ताओं ने कमाई का खेल शुरू कर दिया है। एक महिला ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी से आभा आईडी बनाने के लिए सौ रुपये लेने की शिकायत की है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियाे हरुनगला की रहने वाली महिला और यूपीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. तजीन का बताया जा रहा है। ऑडियो के अनुसार महिला का आरोप है कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता ने तमाम लोगों की आभा आईडी बनाने के बदले 50-50 रुपये ले लिए। बीते दिनों कुछेक ने निशुल्क आभा आईडी कार्ड बनाने के बदले रुपये मांगने पर आपत्ति जताई तो वह आक्रामक होने लगी।
पोल खुलने से बचाव के लिए क्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र संचालक से आभा आईडी बनाने लगी। बदले में सौ रुपये ले रही है। इसमें 50 रुपये खुद और 50 रुपये जनसेवा केंद्र संचालक ले रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिले में करीब 3300 आशा कार्यकर्ता हैं। इनमें से कई आशा कार्यकर्ता निशुल्क आभा आईडी बनाने के बदले लोगों से रुपये ले रही हैं। मामले में चिकित्साधिकारी डॉ. तजीन से बात की गई तो उन्होंने ऑडियो वायरल की जानकारी से इन्कार किया। कहा कि पिछले माह महिला ने कॉल कर आशा कार्यकर्ता द्वारा आभा आईडी बनाने के बदले रुपये लेने की शिकायत की थी।
संभवत: बातचीत का ऑडियो महिला ने बनाया हो और वायरल किया होगा। बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित आशा कार्यकर्ता पर लगे आरोपों की जांच और कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। हालांकि, अब तक क्या रहा, इसकी जानकारी से इन्कार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें